Affiliated to Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal (Central) University, Srinagar (Uttarakhand)
NAAC Grade B with CGPA 2.46
राजभाषा प्रकोष्ठ
राजभाषा प्रकोष्ठ
मूल लक्ष्य
महाविद्यालय के समस्त विभागों/कार्यालयों में राजभाषा नीति के मूलाधार - आग्रह, प्रेरणा एवं प्रोत्साहन के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा देना।
महाविद्यालय के समस्त विभागों/कार्यालयों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान करना।
महाविद्यालय में राजभाषा नीति, कार्यक्रमों तथा संबंधित गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करके हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।
महाविद्यालय में राजभाषा नीति के क्रियान्वयन की स्थिति की निगरानी करना एवं उसकी समीक्षा करना।
राजभाषा हिंदी से संबंधित अधिनियम/नियम/आदेश/अनुदेश के समुचित अनुपालन के उद्देश्य से कार्य प्रणाली में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करना।
राजभाषा हिंदी के प्रयोग के क्षेत्र में महाविद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित करना, जिससे यह अपनी विश्वव्यापी प्रतिष्ठा के अनुरूप अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए आदर्श व अनुकरणीय बन सके।
संयोजक तथा सदस्यों की सूची
क्रमांक
नाम
पद
मोबाइल नंबर
1
डॉ. निशा वालिया
संयोजक
8755285968
2
डॉ. नैना श्रीवास्तव
सदस्य
9105897878
3
डॉ. शैली गुप्ता
सदस्य
8979751502
राजभाषा प्रकोष्ठ हेतु प्रमुख कार्य
राजकीय कार्य हिंदी में करने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम का क्रियान्वयन।
राजभाषा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित करना, कार्यवृत्त तैयार करना और इसे महाविद्यालय में परिचालित करना।
हिंदी कार्यशाला का आयोजन।
महाविद्यालय के विभिन्न विभागों तथा कार्यालयों को राजभाषा हिंदी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना।
शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त आदेशों/अनुदेशों का अनुपालन करना।
आवश्यकतानुसार अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
हिंदी दिवस/सप्ताह/पखवाड़ा का आयोजन तथा इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों/प्रतियोगिताओं का संचालन।
हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को पुरस्कृत करना।
हिंदी के प्रयोग के संबंध में भारत सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले आदेशों/अनुदेशों/दिशा-निर्देशों से महाविद्यालय के शिक्षकों/कर्मचारियों को अवगत कराना।
महाविद्यालय में राजभाषा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना।
महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातकोत्तर (हिंदी) तथा शोध छात्रों (हिंदी) को गैर-हिंदी भाषी छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा सिखाने के लिए प्रेरित करना।
शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों हेतु महाविद्यालय अवकाश आवेदन को हिंदी में तैयार करना।